Basti News : बस्ती के रामकिशन पांडे अब चैन की सांस ले सकते हैं. उन्हें सीएम योगी का साथ जो मिल गया है. दरअसल, चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार को कांशीराम आवास योजना के तहत घर दिया गया है. इतना ही नहीं सरकार ने काफी कुछ मदद की है. आइए जानते हैं सब.

बस्ती : मुश्किल वक्त में जब एक परिवार के सामने सिर पर छत से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक की चिंता खड़ी हो, तब सरकारी मदद उसके लिए किसी उम्मीद की किरण से कम नहीं होती. बस्ती के रामकिशन पांडे के परिवार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. चार दिव्यांग बच्चों वाले इस परिवार की कुछ समस्याएं अब दूर हो चुकी हैं. दरअसल, इनकी परेशानियों को प्रशासन ने गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक-एक कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया गया.
परिवार के लिए सबसे बड़ी चिंता आवास की थी. कांशीराम आवास योजना के तहत परिवार को आवास उपलब्ध कराया गया. इससे सालों से चली आ रही सिर पर छत की चिंता दूर हुई. घर मिलने के बाद परिवार के चेहरे पर राहत दिखाई दी. सरकार ने केवल घर तक ही मदद सीमित नहीं रखी बल्कि दिव्यांग बच्चों के लिए व्हीलचेयर भी उपलब्ध कराई. वहीं, बड़े बेटे अंकुर को दिव्यांग पेंशन का लाभ दिया जा रहा है, जिससे परिवार को आर्थिक मदद मिलती रहेगी.
Top Of The World