नोएडा-दिल्ली के जी का जंजाल, हाइवे से अचानक सर्विस रोड में बदल जाती है ये सड़क, फ‍िर लगता है भयंकर जाम

वैसे तो नोएडा और दिल्ली के बीच कोई खास दूरी नहीं है. दोनों शहर एक दूसरे से सटे हुए हैं और सड़कों से ऐसे कनेक्टेड हैं कि एक शहर से निकलकर कब दूसरे में पहुंच जाते हैं, बहुत सारे लोगों को इसका पता ही नहीं चल पाता है, लेकिन फिर भी दोनों शहरों को जोड़ने वाली एक सड़क है जो नोएडा-दिल्ली के जी का जंजाल बन गई है. हाइवे जितनी चौड़ी ये सड़क अचानक सर्विस रोड में बदल जाती है और संकरी हो जाती है, बस यहीं से लोगों की मुसीबत शुरू हो जाती है.

नोएडा-दिल्ली एक्सप्रेसवे का ये दो किलोमीटर का स्ट्रैच रोजाना लोगों के लिए आफत बन जाता है और भयंकर जाम का कारण बन जाता है. अचानक छह लेन लेन में सिमटने वाले इस रोड के चलते महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी फ्लाईवे की ओर निकलने वाले इस हिस्से पर सुबह-शाम लंबी कतारें लग जाती हैं. वैसे तो रोजाना ही यहां ट्रैफिक स्लो होता है और जाम लगता है लेकिन कभी-कभी यह जाम कई किलोमीटर तक फैल जाता है. जबकि बारिश के दिनों में तो यहां परेशानियों का पहाड़ टूट पड़ता है.

About admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *