
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को नई धार देने और सियासी समीकरणों को साधने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंच गए हैं. बीजेपी अध्यक्ष के दौरे की शुरुआत में मेरठ टोल प्लाजा पर जो नजारा दिखा, उसने न केवल राज्य की सियासत को गरमा दिया, बल्कि 2027 के लिए बीजेपी का नैरेटिव को स्पष्ट कर दिया है. टोल प्लाजा के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क के दोनों किनारों पर पीले रंग में सजे 40 बुलडोजरों की कतारें अलग ही कहानी बयां बया कर रहा है. जैसे ही नितिन नवीन का काफिला गुजरा, बुलडोजरों ने उन पर फूलों की बारिश शुरू कर दी और सीएम योगी ने गुलदस्ता से स्वागत किया.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सोमवार और मंगलवार को कई कार्यक्रम होने जा रहे हैं. 21 सितंबर नितिन नवीन पूरे दिन संगठनात्मक बैठकें करते रहेंगे. सबसे पहले उन्होंने मेरठ में शहीद स्मारक पहुंचकर पर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी फिर स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी के मांगल्या ऑडिटोरियम में आयोजित विशाल युवा सम्मेलन Gen Z और छात्रों के साथ संवाद किया. दोपहर में इसी कैंपस में पश्चिमी यूपी के करीब 4,800 शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे.
Bloggers Unite