
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार को सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर 26 वर्षीय शिक्षिका को तीन गोली मारी. फिर खुद की कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली. दोनों की ही मौके पर मौत हो गई है. सदर कोतवाली के चिल्ड्रन एकेडमी की घटना बताई जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय निशात फातिमा को 28 वर्षीय साउद अंसारी ने क्लासरूम के अंदर गोली मार दी. वारदात के बाद आरोपी ने भी अपनी कनपटी पर गोली मार ली. दोनों की मौत की सूचना है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर आरोपी स्कूल का स्टाफ या छात्र नहीं था, तो आखिर वह हथियार लेकर स्कूल परिसर के अंदर क्लासरूम तक पहुंचा कैसे? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. मौके पर डीएम और एसपी समेत भारी पुलिस बल मौजूद है.
Bloggers Unite