जिस सुभाष गर्ग ने GDP डाटा पर उठाए थे सवाल, उनके खिलाफ BJP सांसद ने ठोका मानहानि का केस

देश के जीडीपी डाटा और सरकारी नीतियों पर सवाल उठाकर सुर्खियों में आए पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग की मुश्किलें अब कानूनी पचड़े में फंसकर बढ़ गई हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के तेजतर्रार सांसद निशिकांत दुबे ने रिटायर्ड नौकरशाह के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज करा दिया है. दोनों के बीच छिड़ा यह सार्वजनिक विवाद उस वक्त बेहद गरमा गया, जब गोड्डा से बीजेपी सांसद ने सोशल मीडिया पर बेहद आक्रामक पोस्ट लिखकर पूर्व वित्त सचिव के दावों की धज्जियां उड़ा दीं.

निशिकांत दुबे ने गर्ग के उस दावे को सिरे से खारिज किया, जिसमें उनके कार्यकाल के दौरान दोनों के बीच किसी आधिकारिक मुलाकात की बात कही गई थी. सांसद ने दो टूक कहा कि वे गर्ग के दफ्तर कभी नहीं गए. झूठी बयानबाजी से छवि खराब करने के आरोप में अब उन्होंने पूर्व नौकरशाह को सीधे कोर्ट में खींच लिया है.

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग की इस बदतमीजी का जवाब देने का मैंने फैसला किया है. मैंने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया है, क्योंकि उन्होंने अपने ऑफिस में मेरे साथ हुई एक मीटिंग का जिक्र किया है. सुभाष, आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैं 2009 में सांसद बना था, और तब से लेकर आज तक, मैं भारत सरकार के किसी भी ऑफिस में कभी नहीं गया, क्योंकि प्रोटोकॉल के हिसाब से भारत सरकार का सचिव सांसद से नीचे के ओहदे पर होता है.”

About admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *